super computer kya hai hindi
आज के टाइम में सभी लोग कंप्यूटर का यूज करते हैं कंप्यूटर में बहुत सारी चीजें होती है जैसे- कीबोर्ड, रैम, प्रोसेसर, हार्डडिस्क इत्यादि. लेकिन क्या आप सुपर कंप्यूटर के बारे में जानते हैं अगर नही जानते हैं तो आज इस आर्टिकल में हम आपको सुपर कंप्यूटर से रिलेटेड पूरी इनफार्मेशन देंगे.
सुपर कंप्यूटर क्या होता है? (What is super computer in hindi)
सुपर कंप्यूटर एक ऐसी मशीन होती है जो बड़े से बड़े कैलकुलेशन को बहुत ही कम समय में कर लेती है किसी भी कंप्यूटर को उसकी इसी काबलियत के कारण सुपर कहा जाता है कि वो किसी भी कैलकुलेशन को कितने समय में और कितनी ज्यादा स्पीड से कर लेता है सुपर कंप्यूटर की गति की गणना फ्लॉप्स (फ्लोटिंग पॉइंट्स ऑपरेशन पर सेकंड) में की जाती है एक सिम्पल कंप्यूटर के कार्य की गणना एमआईपीएस(मिलियन इंस्ट्रक्शन पर सेकंड) में की जाती है.
आज के समय में जो कंप्यूटर बनाये जा रहे है उसमे बहुत सारे प्रोसेसर लगाये जाते है जो पर सेकंड अरबों अट्रेलियन गणना करने में समर्थ होते हैं सुपर कंप्यूटर पैरेलल प्रोसेसिंग के बेस पर काम करते हैं इसमें सभी कामों को अलग-अलग बांटा गया है और कंप्यूटर में लगे सभी प्रोसेसर अलग-अलग काम को करते है.
आज के समय में बनाये जाने वाले सुपर कंप्यूटर में लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम का यूज किया जाता है मैन्युफैक्चर्र अपने जरूरत के हिसाब से ऑपरेटिंग सिस्टम को चेंज कर सकते हैं लिनक्स के अलावा और ऑपरेटिंग सिस्टम का यूज किया जाता है जैसे- क्रिलिनक्स, एससीएस, ओएस, सोसेंड इत्यादि.
सुपर कंप्यूटर का काम क्या होता है?
सुपर कंप्यूटर का यूज हाई लेवल कैलकुलेशन करने के लिए किया जाता है आज के समय में सुपर कंप्यूटर बहुत ज्यादा तेज और एक्सपेंसिव हो गये हैं इसलिए इसका यूज वही पर किया जाता है जहाँ पर बहुत बड़ा और फ़ास्ट कैलकुलेशन करने की जरूरत होती है इसके अलावा सुपर कंप्यूटर का यूज स्पेशल ऑपरेशन्स करने के लिए किया जाता है मुख्यतः सुपर कंप्यूटर को जलवायु अनुसंधान, मौसम की भविष्यवाणी, तेल और गैस की खोज, शारीरिक सिमुलेशन, आणविक मॉडलिंग, क्वांटम यांत्रिकी, एनिमेटेड ग्राफ़िक्स, परमाणु अनुसंधान, तरल गतिशील गणना, कॉड ब्रेकिंग, जेनेटिक एनालिसिस जैसे अनुसंधानों में किया जाता है.
सुपर कंप्यूटर की कीमत क्या होती है?
एक सुपर कंप्यूटर की कीमत उसकी गणना (फ्लोटिंग पॉइंट ऑपरेशन पर सेकंड) पर डिपेंड करती है सुपर कंप्यूटर जितना फ़ास्ट होगा उसकी कीमत उतनी ही ज्यादा होगी, सुपर कंप्यूटर को बनाना और यूज करना आसान काम नही है एक साधारण सुपर कंप्यूटर लगभग 20 हजार डॉलर में खरीदा जा सकता है लेकिन एक बड़े सुपर कंप्यूटर की कीमत 300 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक हो सकती है.
सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन-सा है?
आज के समय में विश्व के दो सबसे तेज सुपर कंप्यूटर अमेरिका के है जिनका नाम समिट और सेरा है इस दोनों कम्पूटरों में IBM टेक्नोलॉजी का यूज किया जाता है समिट को जून 2018 में दुनिया के सबसे फ़ास्ट सुपर कंप्यूटर का ताज पहनाया गया था समिट ने गणितीय परीक्षण लीन पैक का प्रदर्शन प्रति सेकंड 122.3 मेटाफ्लॉप्स प्रति सेकंड पर किया था समिट से पहले चीन का संमेत्ताई हुलाईट दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर था जो लगभग 273 मिलियन अमेरिकी डॉलर है. सबसे तेज द सुपर कंप्यूटरों में 5 अमेरिका से और 2 चीन से है जबकि स्विजलैंड, जापान जर्मनी के पास एक-एक सुपर कंप्यूटर है.
भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन-सा है?
8 जनवरी 2018 को प्रत्युष का उदघाटन केंद्र विज्ञान मंत्री डॉ हर्षवर्धन द्वारा किया गया था ये पुने में स्थित है भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान आईआईटीएम में है भारत के सुपर कंप्यूटर की टॉप स्पीड 42.56 टी फ्लॉप्स पर सेकंड है और चीन के सुपर कंप्यूटर की टॉप स्पीड 1,25,436 टी फ्लॉप्स पर सेकंड है.भारत के सुपर कंप्यूटर में प्रत्युष, मिहिर, सेरिक, इंकसीवन, आइरेटाफ्लेक्स और परम्सेरिक्स हैं.
Team Viewer क्या है? | Team Viewer के उपयोग क्या है?
CPU और GPU क्या है? | CPU और GPU में क्या अंतर है?
Firmware क्या है? | फर्मवेयर का क्या उपयोग है?
आज आपने क्या सीखा?
हमे उम्मीद है कि हमारा ये (super computer kya hai hindi) आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा इसमें हमने आपको सुपर कंप्यूटर के बारे में पूरी जानकारी दी है जैसे- सुपर कंप्यूटर क्या होता है? सुपर कंप्यूटर का काम क्या होता है? सुपर कंप्यूटर की कीमत क्या होती है? सबसे तेज सुपर कंप्यूटर क्या है? भारत का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर कौन-सा है?आदि,
हमारी ये (super computer kya hai hindi)जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइयेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर भी जरुर कीजियेगा.