नीता अंबानी भारत की सबसे धनी महिला है। पेशे से वह एक शिक्षक है और उन्होंने गरीब और वंचित बच्चों को शिक्षित करने के लिए कई स्कूल स्थापित किए हैं आज इस आर्टिकल में हम आपको नीता अंबानी के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

नीता अंबानी का जीवन परिचय (Nita Ambani biography in Hindi)
नीता अम्बानी का जन्म 1 नवंबर 1963 को मुंबई, भारत में एक मध्यम परिवार में हुआ था इनके पिता का नाम रविंद्रभाई दलाल है बिरला समूह के वरिष्ठ अधिकारी है और इनकी माता का नाम पूर्णिमा दलाल है. नीता अंबानी जाने माने व्यक्ति मुकेश अंबानी की पत्नी है धीरूभाई अंबानी के नाम पर एक स्कूल भी है जिसके संस्थापक नीता अम्बानी है. 4 अगस्त 2016 को नीता अंबानी को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सदस्य के रूप में चुना गया है, नीता अंबानी क्रिकेट टीम- मुंबई इंडियंस की मालकिन हैं. नीता अंबानी के तीन बच्चे है एक लड़की और दो लड़का है लड़की का नाम ईशा अंबानी और लड़के का नाम आकाश अम्बानी और अनंत अम्बानी है.
औसत साधनों वाले परिवार में पैदा हुयी नीता अंबानी का एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक नृत्य प्रदर्शन था, इस नृत्य ने इस क्लासिकली प्रशिक्षित भरतनाट्यम नर्तक के भाग्य को बदल दिया| यह देखकर बिजनेस के मसीहा और रिलायंस समूह के चेयरमैन, धीरूभाई अंबानी और उनकी पत्नी कोकिलाबेन नीता से इतने प्रभावित हुये और उन्होंने तुरंत उन्हें अपनी बहू के रूप में मांग लिया।
नीता अंबानी का परिचय:-
नाम | नीता अंबानी |
जन्म | 1 नवंबर 1963 |
जन्म स्थान | मुंबई, भारत |
पिता का नाम | रविंद्रभाई दलाल |
माता का नाम | पूर्णिमा दलाल |
पति का नाम | मुकेश अंबानी |
बहन का नाम | ममता दलाल |
उम्र | 56 वर्ष |
लड़की | ईशा अंबानी |
लड़का | आकाश अंबानी, और अनन्त अंबानी |
आँखें | हल्का भूरी |
बालों का रंग | भूरा |
लम्बाई | 5.5 फीट |
वजन | 58 kg |
राशि | वृश्चिक |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
नीता अम्बानी की शुरूआती शिक्षा कहाँ प्राप्त की?
नीता अम्बानी की प्राथमिक शिक्षा रोज मैनर गार्डन से पूरी की, इसके आगे की पढ़ाई इन्होंने नारसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई, महाराष्ट्र, भारत से पूरी की है. इन्हें पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य में भी काफी शौक है शादी के बाद ये स्कूल में टीचर रही है और उसके बाद धीरूभाई अंबानी स्कूल की संस्थापक बनी.
नीता अम्बानी को कौन सा पुरस्कार मिला?
नीता अम्बानी को साल 2005 में इंटरनेशनल वुमन डे पर भारत नारी शक्ति संगठन की ओर से ‘समाज सेवा विश्व भूषण’ की उपाधि दी गयी हैं, ‘समाज सेवा विश्व भूषण’, ‘बिज़नेस की सबसे प्रभावशाली महिला’, ‘जेंट इंटरनेशनल अवार्ड’, ‘सबसे धनी महिला’, ‘सबसे प्रभावशाली महिला उद्योगपति’ और ‘लाइफ स्टाइल आइकॉन ऑफ़ द इयर 2013′ से भी सम्मानित किया जा चुका है.
नीता अम्बानी का बिज़नस क्या है?
नीता अम्बानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की CSR शाखा, रिलायंस फाउंडेशन, चैरिटेबल ट्रस्ट भी शुरू की है जो देश की सबसे बड़ी निजी नींव बन गई है साल 2014 में ये रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड के लिए गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में चुनी गयी. वह मुंबई में एक प्रमुख स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत है और इसी के साथ नीता अम्बानी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की सदस्य बनने वाली पहली भारतीय महिला है.
नीता अंबानी इंडियन प्रीमियर लीग मुंबई टीम चला रही हैं और आई पी एल के सहयोग के लिए व्यापक रूप से जानी जाती है इन्होंने हमेशा सामाजिक समस्याओं में दिलचस्पी ली है, वह धीरू भाई इंटरनेशनल स्कूल चला रही है जो मुंबई में है वह एक शास्त्रीय नर्तकी है और उन्होंने मुकेश अंबानी को मुंबई में एक अत्याधुनिक अस्पताल खोलने के लिए राजी किया इस अस्पताल का नाम कोकिला बेन अस्पताल है.
इसे भी पढ़ें?
श्रेया घोषाल का जीवन परिचय (पति, उम्र, नेटवर्थ)
आज आपने क्या सीखा?
दोस्तों, हमें उम्मीद है कि हमारा ये (Nita Ambani biography in Hindi) आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा और आपके लिए काफी हेल्पफुल भी होगा क्युकी इसमें हमने आपको नीता अंबानी के जीवन के बारे में पूरी जानकारी दी है.
हमारी ये (Nita Ambani biography in Hindi) जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइयेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ भी जरुर शेयर कीजियेगा.