नेवी अग्निवीर की भर्ती के लिए आपको इसके पूरे सिलेबस के बारे में पूरी जानकारी होना बहुत जरूरी है तो आइये आज इस आर्टिकल में हम आपको नेवी अग्निवीर का सिलेबस क्या है इससे रिलेटेड पूरी इनफार्मेशन देते है जो स्टूडेंट्स इसके बारे में पूरी जानकारी चाहते है वो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े.
नेवी अग्निवीर के लिए सिलेबस क्या होगा?
नेवी अग्निवीर में अग्निवीर SSR (सीनियर सेकंड्री रिक्रूटमेंट) और अग्निवीर MR के पदों पर भर्ती की जाएँगी इसमें सबसे पहले रिटेन एग्जाम कराया जायेगा उसके बाद फिजिकल टेस्ट होगा और फिजिकल में पास होने वाले कैंडिडेट का रिटेन एग्जाम के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, उसके बाद लिस्ट में सिलेक्टेड कैंडिडेट का मेडिकल टेस्ट लिया जायेगा. उसके बाद लास्ट में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया जायेगा.
अग्निवीर SSR
अग्निवीर SSR के लिए कैंडिडेट का साइंस, बायो या कंप्यूटर से 12th पास होना जरूरी है और इसके एग्जाम में 12th लेवल के प्रश्न पूछे जायेंगे इसमें 100 नंबर के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और जिनमे 1/4 नेगेटिव मार्किंग होगी, इसमें इंग्लिश के 25 नंबर के 25 प्रश्न, साइंस के 25 नंबर के 25 प्रश्न, मैथमैटिक्स के 25 नंबर के 25 प्रश्न, और जनरल अवेयरनेस के 25 नंबर के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, और इस एग्जाम के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा, और यह पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में आएगा आप अपनी सुविधा अनुसार कोई भी भाषा में एग्जाम दे सकते हैं.
अग्निवीर MR
अग्निवीर MR के लिए कैंडिडेट का सिर्फ 10th पास होना जरूरी है और इसके रिटेन एग्जाम में 10th लेवल के प्रश्न पूछे जाएंगे, अग्निवीर MR के रिटेन एग्जाम में 50 नंबर के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे और इनमें ¼ नेगेटिव मार्किंग होगी.
इसमें साइंस और मैथ मेटिक्स के 25 नंबर के 25 प्रश्न है और जनरल अवेयरनेस के भी 25 नंबर की 25 प्रश्न हैं पूछे जाएंगे इसमें आधे घंटे का समय दिया जाएगा और सभी प्रश्न हिंदी और इंग्लिश दोनों लैंग्वेज में होंगे आप आपने अनुसार किसी भी लैंग्वेज में एग्जाम दे सकते हैं. इसमें इंग्लिश, मैथ, जनरल नॉलेज और जनरल साइंस से रिलेटेड प्रश्न पूछे जाते हैं.
इंग्लिश
इंग्लिश में ग्रामर (आर्टिकल, नाउन एंड pronoun एड्जेक्टिव, प्रीपोजिशन कनेक्शन एंड मॉडल्स), वर्ब्स, टेंसेस, सेंटेंस स्ट्रक्चर, टाइप ऑफ़ सेंटेंसेस, इडियम्स एंड फ्रेसेस, Synonyms एंड Antonyms, वन वर्ड सब्सिट्यूशन से रिलेटेड प्रश्न पूछे जायेंगे.
मैथ
गणित विषय के अंतर्गत अलजेब्रा, मेट्रिक्स डिटरमिनेंट्स, ऐनलिटिक जिओमेटरी, ट्रीगोनोमेट्री, इंटीग्रल कैलकुलस, डिफरेंशियल कैलकुलस, प्रोबेबिलिटी एंड स्टैटिक्स, नंबर सिस्टम, फंडामेंटल अर्थ मेडिकल ऑपरेशन्स, मेन्सुरेशन, एरिआ वैल्यूम एंड सरफेस एरिया से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे.
जनरल नॉलेज
इसमें इतिहास, संस्कृति, भूगोल, खेल, पुरस्कार, शब्दावली, महाद्वीप और उपमहाद्वीप, आविष्कार और खोज, भारत का संविधान, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, पुस्तकें और लेखक, भारत में हुई महत्वपूर्ण घटनाएं, वर्तमान महत्वपूर्ण विश्व घटनाएं प्रमुख व्यक्तित्व से रिलेटेड प्रश्न पूछे जाते हैं.
जनरल साइंस
इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलोजी सब्जेक्ट्स से रिलेटेड प्रश्न पूछे जाते हैं, इसके साथ ही फूड ऐंड न्यूट्रिशन डिजीज एंड प्रिवेंशन, विटामिन्स एंड दियर यूजेज, मेडिकल टर्म्स, साइन्टिफिक टर्म्स, साइंटिफिक एंड रिसर्च इन्स्टिट्यूट इन इंडिया आदि से प्रश्न पूछे जाते है.
रिटेन एग्जाम के बेस पर ही मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.
इसे भी पढ़ें?
अग्निवीर भर्ती में NCC कैंडिडेट को मिलने वाले फायदे क्या होंगे?
अग्निवीर भर्ती के लिए जरूरी डाक्यूमेंट्स कौन-कौन से है?
क्या दाढ़ी मूछ वाले नही दे पाएंगे अग्निपथ आर्मी भर्ती
अग्निवीर भर्ती का सिलेबस क्या होगा?
प्रदर्शनकारी नही दे पाएंगे अग्निवीर भर्ती?
अग्निवीर को क्या काम करना होगा?
आज आपने क्या सीखा?
दोस्तों हम उम्मीद करते है कि हमारा ये (Navy Agniveer Bharti ka Syllabus kya hoga) आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा और आपके लिए काफी हेल्पफुल भी होगा क्युकी इसमें हमने आपको नेवी अग्निवीर भर्ती से रिलेटेड पूरे सिलेबस के बारे में इनफार्मेशन दी है
हमारी ये (Navy Agniveer Bharti ka Syllabus kya hoga) जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइयेगा और जो कैंडिडेट नेवी अग्निवीर भर्ती के पूरे सिलेबस से रिलेटेड पूरी जानकारी चाहते है उनके साथ भी जरुर शेयर कीजियेगा.