दोस्तों आप में से बहुत से लोग ईशान खट्टर के बारे में जानते होंगे लेकिन आप में से बहुत से लोगों को इनके बारे में पूरी जानकारी नही होगी इसीलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको ईशान खट्टर के बारे में पूरी जानकारी देंगे, जो लोग इनके बारे में पूरी जानकारी चाहते है वो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़े.

ईशान खट्टर का जीवन परिचय (Ishaan Khattar biography in Hindi)
ईशान खट्टर का जन्म 1 नवम्बर 1995 को मुंबई में हुआ था इनकी शुरूआती शिक्षा मुंबई के “बिल्लाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल” में हुई है और इनकी कॉलेज की पढ़ाई “आरआईएमएस (RIMS) इंटरनेशनल स्कूल एंड कॉलेज” से हुई हैं.
इसे भी पढ़ें: जया किशोरी का जीवन परिचय
ये शाहिद कपूर की माँ नीलिमा अजीम के ही पुत्र हैं लेकिन इनके पिता का नाम राजेश खट्टर हैं इनके माता-पिता ने साल 1990 में विवाह किया, लेकिन वे साल 2001 में अलग हो गए थे इसके अलावा शाहिद की पत्नी मीरा कपूर से भी ईशान के भाभी-देवर का सम्बन्ध अच्छा है इस समय इनकी उम्र 22 वर्ष है ईशान की अभी तक शादी नहीं हुई हैं .
ईशान खट्टर का पूरा परिचय
नाम | ईशान खट्टर |
उम्र | 22 वर्ष |
जन्मदिन | 1 नवम्बर 1995 |
जन्मस्थान | मुंबई,महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | मुंबई |
डेब्यू | फिल्म डेब्यू :- वाह! लाइफ हो तो ऐसी! (2005,बाल कलाकार के रूप में) |
पिता | राजेश खट्टर |
माता | नीलिमा अज़ीम (टीवी अभिनेत्री) |
भाई | शाहिद कपूर |
गर्ल फ्रेंड | आयेशा कपूर |
स्कूल | बिल्लाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल,मुंबई |
कॉलेज | आरआईएमएस(RIMS) इंटरनेशनल स्कूलएंड कॉलेज,मुंबई |
शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएट |
पेशा | अभिनेता |
लम्बाई | 178 सेंटीमीटर |
वजन | 70kg |
बॉडीमेजरमेंट | 40-30-13 इंच |
चेस्ट साइज़ | 40 इंच |
कमर का नाप | 30 इंच |
बाइसेप्स की साइज़ | 13 इंच |
बालों का रंग | काला |
आँखों का रंग | काला |
शौक | डांसिंग और ट्रेवल करना |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
पसंदीदा अभिनेता | लियोनारडो डी कार्पियो,मैथ्यू,हृतिक रोशन,शाहरुख खान,टॉम क्रूज |
पसंदीदा अभिनेत्री | मेरील स्ट्रीप और दीपिका पादुकोण |
पसंदीदा संगीतकार | माइकल जैक्सन,अर्मीन वेन ब्युर्रेन |
ईशान खट्टर का करियर कैसा था?
इन्होने सबसे पहले 10 साल की उम्र में ही “वाह! लाइफ हो तो ऐसी” फिल्म में अभिनय किया था. इसके अलावा इन्होने करण जौहर के प्रोडक्शन में बनने वाली “धड़क” फिल्म में भी काम किया है इनकी माँ नीलिमा, अजीम टेलीविजन की स्थापित अभिनेत्री हैं और इनके पिताजी भी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं इसीलिए इनके जहन में भी अभिनय ही है. ईशान ने एक ईरानी फिल्म में भी काम किया हैं, जिसके लिए उन्हें अवार्ड भी मिला हैं.
ईशान खट्टर को कौन सा अवार्ड मिला?
ईशान खट्टर ने तुर्की में आयोजित “बोस्फोरस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल” में सर्वश्रेष्ट अभिनेता का अवार्ड मिला है इस फिल्म को ईरानी डायरेक्टर माजिद मजीदी ने निर्देशित किया हैं और फिल्म की स्क्रीनिंग इस्तानबुल में की गयी थी. ईशान ने यह अवार्ड अपनी माँ नीलिमा अजीम को समर्पित किया, ईशान ने कहा कि उनके लिए यह बहुत गर्व की बात हैं और मैं अपनी मेहनत और काम से अर्जित करूँगा उसका सबसे पहला श्रेय हमेशा मेरी माँ को जाएगा. उन्होंने इसके लिए उन्होंने अपनी माँ नीलिमा अजीम को धन्यवाद दिया. और साथ ही साथ माजिदी का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्होंने मुझ पर इतना भरोसा किया और मेरी पहली फिल्म में मुख्य किरदार निभाने का मौका दिया इसलिए मैं उनका बहुत बहुत आभारी हूँ.
ईशान खट्टर और विवाद के बारे में जानकारी-
ईशान ने अब तक बॉलीवुड इंडस्ट्री के फील्ड में खुद को स्थापित नहीं किया है, तो ऐसे में उनसे जुड़ी हर बात पर शाहिद की नजर रहती है इसलिए शाहिद ने ईशान को किसी भी तरह की कंट्रोवरसी से दूर रहने को कहा है चाहे वो मजीदी से विवाद का विषय हो या धड़क फिल्म से सम्बन्धित कोई विवाद हो. शाहिद ने ये भी कहा है कि वो फिल्म के रिलीज़ तक अपनी सह-अभिनेत्री जाह्नवी कपूर के साथ पब्लिक में ना दिखाई दे और फिल्म मेकर से अपनी फिल्म से जुडी सभी बातें भी किसी के सामने न करें.
ईशान खट्टर की आने वाली फ़िल्में कौन सी है?
सोशल मीडिया पर ईशान के डेब्यू फिल्म को लेकर उन पर कई तरह के आरोप लगाये गये हैं क्यूंकि ईशान शाहिद के भाई हैं इसलिए उनके करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बन रही फिल्म “धड़क” से बड़े पर्दे पर आने पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. करण पर इस कारण और इससे पहले भी नेपोटीस्म का आरोप लगाया जा चुका हैं लेकिन ईशान के पिता राजेश खट्टर ने का इस विवाद से उनका बचाव किया.
राजेश ने कहा कि जब शाहिद ने अपना करियर बनाया, तब उन्होंने बहुत मेहनत की थी जबकि उनके माता और पिता स्थापित अभिनेता और अभिनेत्री थे लेकिन वो कोई बड़े स्टार नहीं थे फिर भी शाहिद ने अपनी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया, लेकिन तब किसी ने उन पर ये आरोप क्यों नहीं लगाया था. इसी तरह अभिनेता शाहरुक खान भी इस इंडस्ट्री के नहीं थे लेकिन फिर भी आज वो एक सुपरस्टार है लेकिन तब किसी को उनकी मेहनत समझ नहीं आई और अब उनके बेटे आर्यन खान को फिल्म इंडस्ट्री में लांच करते समय सबको इसमें नेपोटीस्म दिखता हैं. करण जौहर का कहना है कि उन्हें इस फिल्म के किरदारों के लिए 18 सुर 21 वर्ष के बच्चे चाहिए थे जिसके लिए ये दोनों फिट होते हैं इसी कारण ईशान और जाह्नवी को इस फिल्म में अभिनय के लिए चुना गया है.
इसे भी पढ़ें?
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जीवन परिचय
श्रेया घोषाल का जीवन परिचय (पति, उम्र, नेटवर्थ)
आज आपने क्या सीखा?
दोस्तों हम उम्मीद करते है कि हमारा ये (Ishaan Khattar biography in Hindi) आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा और आपके लिए काफी हेल्पफुल भी होगा क्युकी इसमें हमने आपको ईशान खट्टर के जीवन के बारे में पूरी जानकारी दी है.
हमारी ये (Ishaan Khattar biography in Hindi) जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइयेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ भी जरुर शेयर कीजियेगा.