firmware kya hai in hindi
फर्मवेयर का यूज कंप्यूटर के अलावा बहुत से इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर डिवाइसेस में किया जाता है फर्मवेयर एक ऐसी चीज है जिसका यूज किये बिना कंप्यूटर को स्टार्ट नही किया जा सकता है कंप्यूटर में बहुत से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर यूज किये जाते है जिसका काम किसी विशेष काम को पूरा करना होता है ज्यादातर सभी लोग यही सोचते हैं कि कंप्यूटर ऑपरेटिंग सिस्टम और सीपीयू की मदद से काम करता है लेकिन ऐसा नही है फर्मवेयर के बिना कंप्यूटर को शुरू नही किया जा सकता है इसीलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको फर्मवेयर से रिलेटेड पूरी जानकारी देंगे.
फर्मवेयर क्या है? (What is firmware in hindi)
फर्मवेयर को समझने के लिए आपको हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है
हार्डवेयर क्या है? (What is Hardware in hindi)
हार्डवेयर कंप्यूटर के वो पार्ट्स होते हैं जिन्हें हम छू और देख सकते है ये कंप्यूटर के फिजिकल पार्ट्स होते हैं जिसकी मदद से कंप्यूटर की बॉडी को तैयार किया जाता है जैसे- सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस इत्यादि.
सॉफ्टवेयर क्या है? (What is Software in hindi)
सॉफ्टवेयर कंप्यूटर इंस्ट्रक्शन्स/प्रोग्राम्स का एक सेट होता है जो किसी कार्य को करने के लिए कंप्यूटर को निर्देश देता है जैसे- ऑपरेटिंग सिस्टम आदि. हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों मिलकर कंप्यूटर के कार्यों को पूरा करते हैं.
फर्मवेयर क्या होता है (What is firmware in hindi)
ये एक प्रकार का सॉफ्टवेयर होता है जो हार्डवेयर के एक पार्ट्स से जुड़ा होता है इसके किसी हार्डवेयर के किसी बेसिक फंक्शन को परफॉर्म करने के इंस्ट्रक्शन प्रोग्राम होते हैं इसीलिए फर्मवेयर को हार्डवेयर के लिए सॉफ्टवेयर भी कहा जा सकता हैं फर्मवेयर को किसी हार्डवेयर की मैन्युफैक्चरिंग के समय उसमे स्थापित किया जाता है जैसे- कीबोर्ड, ग्राफ़िक कार्ड, प्रिंटर, हार्ड ड्राइव, वोशिग मशीन, माइक्रो वेव, टीवी इत्यादि जैसी सभी चीजों में फर्मवेयर जुड़ा हुआ आता है.
फर्मवेयर सिस्टम के सभी डिवाइसेस को अन्य डिवाइसेस के साथ कम्यूनिकेट करने और बेसिक इनपुट आउटपुट टास्क को परफॉर्म करने के लिए निर्देश देता है फर्मवेयर का यूज किये बिना बहुत से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस काम नही करेंगी क्युकी हर डिवाइस में एक सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल किया जाता है जिसके द्वारा वह यूजर के इनपुट को समझकर उसे आउटपुट देता है.
फर्मवेयर का क्या उपयोग है?
फर्मवेयर का यूज कंप्यूटर के अलावा बहुत से इलेक्ट्रॉनिक और हार्डवेयर डिवाइसेस में किया जाता है फर्मवेयर का उपयोग वाशिंग मशीन, स्मार्ट फोन, स्मार्ट वाच, स्मार्ट टीवी इत्यादि जैसी चीजों में किया जाता है ये हर एक मशीन डिवाइसेस के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट है.
फर्मवेयर कंप्यूटर में कहाँ पर स्टोर किया जाता है.
फर्मवेयर एक विशेष मेमोरी में स्टोर किये जाते हैं जिसे फ़्लैश रोम कहा जाता है रोम (ROM) को रीड ओनली मेमोरी भी कहते है इसमें मैन्युफैक्चर कंपनी के द्वारा सिर्फ एक बार प्रोग्राम को लिखा जाता है बाद में अगर कभी जरूरत हो इसे रि-राईट किया जा सकता है कंप्यूटर को हमारे इनपुट को समझने के लिए रोम की जरूरत पड़ती है इसमें डाटा स्थाई रूप से स्टोर होकर रहता है इसमें डाटा तब भी स्टोर होता रहता है जब इसे पॉवर नही मिलता है या फिर डिवाइस बंद हो जाती है रोम के बिना फर्मवेयर को स्टोर नही किया जा सकता था और ये इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी अपना काम नही कर पाती, दूसरे सॉफ्टवेयर के जैसे इसका भी अपडेटेड वर्शन तैयार किया जाता है जिससे ये पहले से ज्यादा अच्छे से परफॉरमेंस दे सके.
फर्मवेयर को अपडेट क्यों और कैसे किया जाता है?
आज के टाइम में हर सॉफ्टवेयर को अपडेट करना होता है इसीलिए फर्मवेयर को भी अपडेट किया जा सकता है लेकिन 2013 से पहले फर्मवेयर को अपडेट नही किया जा सकता था/ ये सम्भव नही था क्युकी इसके पहले फर्मवेयर एक बार ही हार्डवेयर के साथ में लोड होकर आता था लेकिन जब इसे हैकर्स ने हैक कर लिया था तब से फर्मवेयर के अपडेटेड वर्शन आने लगे हैं फर्मवेयर पहले से किसी प्रोडक्ट के साथ जुड़कर आता है
जब ये खराब हो जाता है या फिर जब उस प्रोडक्ट को बनाने वाली कंपनी को लगता है कि ये डिवाइस ठीक तरह से काम नही कर रही है तो ऐसे कंडीशन में कम्पनी फर्मवेयर को अपडेट करती है और कई सारी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी इस प्रोडक्ट की टेक्नोलॉजी के बेस पर हार्डवेयर के साथ कम्पार्टेबल फर्मवेयर समय-समय पर अपडेट करवाते रहते हैं जिससे ये अपडेटेड डिवाइस नई और एडवांस ऑपरेशन्स इंस्ट्रक्शन्स के साथ अपग्रेट हो सके.
फर्मवेयर को आपके डिवाइस की कार्य क्षमता को बढाने के साथ ही नये फीचर्स को जोड़ने के लिए अपडेट किया जाता है अपडेट हो जाने के बाद आपकी डिवाइस एक नये डिवाइस के जैसे काम करता है फर्मवेयर को अपडेट करने के लिए आप प्रोडक्ट के मैन्युफैक्चरर्स की वेबसाइट से अपडेटेड वर्शन को डाउनलोड कर सकते है या फिर आप इसकी सीडी या डीवीडी का यूज करके भी आप फर्मवेयर को अपडेट कर सकते हैं.
डिवाइस के फर्मवेयर को अपडेट करना कोई बड़ा काम नही है जब आपका सिस्टम अपडेट मांगने लगे तब वो आपको फर्मवेयर को अपडेट करने के लिए निर्देश देगा, उसके बाद आपको कंपनी की वेबसाइट से फर्मवेयर को अपडेट करने वाले सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करके इनस्टॉल करके रन करना है इस प्रोसेस के बाद आपको सिस्टम को shut down करके restart करना है और अब आपके सिस्टम का फर्मवेयर अपडेट हो जायेगा, फर्मवेयर अपडेट करने से पहले आपको ध्यान देना होगा कि फर्मवेयर अपडेट करते समय आपकी डिवाइस बंद नही होनी चाहिए इससे आपकी डिवाइस खराब होने का खतरा रहता है.
आप उसी अपडेटेड सॉफ्टवेयर पर विश्वास करें जो डायरेक्ट सॉफ्टवेयर या मैन्युफैक्चर कंपनी द्वारा भेजे जाते है किसी भी सॉफ्टवेयर को अपडेट करने के लिए कभी भी थर्ड पार्टी के सॉफ्टवेयर को डाउनलोड नही करना चाहिए क्युकी इससे आपके सिस्टम पर वायरस अटैक होने का खतरा रहता है.
सिस्टम गलत पर फर्मवेयर अपडेट करने से बचना चाहिए इस डिवाइस के फर्मवेयर को दूसरे डिवाइस पर अपडेट करने से वो पहले के जैसा काम नही करेगा और इससे ये भी प्रॉब्लम हो सकती है कि वो अपडेट आपके फर्मवेयर को करेप्ट कर दे जो डिवाइस के काम करने को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है.
फर्मवेयर को अपडेट करने से आपको देखना है कि आपके हार्डवेयर का मॉडल नंबर उस फर्मवेयर सॉफ्टवेयर से मैच कर रहा है या नही, उसके बाद ही आपको उस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना है.
मशीन लर्निंग क्या और कैसे काम करता है
HTML क्या है | HTML में विशेषता क्या है?
Kotlin क्या है | Kotlin Programing Language कैसे सीखें?
आज आपने क्या सीखा?
हमे उम्मीद है कि हमारा ये (firmware kya hai in hindi) आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा इसमें हमने आपको फर्मवेयर से रिलेटेड पूरी जानकारी दी है जैसे- फर्मवेयर क्या है? फर्मवेयर का क्या उपयोग है? फर्मवेयर कंप्यूटर में कहाँ पर स्टोर किया जाता है? फर्मवेयर को अपडेट क्यों और कैसे किया जाता है? आदि,
हमारी ये (firmware kya hai in hindi) जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइयेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ शेयर भी कीजियेगा सभी हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर किसी विशेष कार्य को पूरा करने के लिए बनाये जाते हैं कंप्यूटर बहुत से हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर का यूज करता है जिससे वह यूजर द्वारा दिए गये कार्यों को करता है