द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

दोस्तों आप में से बहुत से लोग द्रौपदी मुर्मू को तो जानते ही होंगे लेकिन आपको इनके बारे में पूरी जानकारी नही होगी अगर नही, तो आइये आज इस आर्टिकल में हम आपको द्रौपदी मुर्मू के जीवन से रिलेटेड पूरी जानकारी देते हैं.

Draupadi Murmu Biography in Hindi

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi)

द्रौपदी मुर्मू का जन्म सन् 1958 में एक भारत देश के उड़ीसा राज्य के मयूरभंज इलाके में 20 जून को हुआ था अभी हाल ही में एनडीए के द्वारा द्रौपदी मुर्मू को भारत के राष्ट्रपति के उम्मीदवार के बेस पर प्रस्तुत किया गया है. इनके पिताजी का नाम बिरांची नारायण टुडू है और द्रौपदी मुरमू संताल आदिवासी फैमिली से संबंध रखती हैं। झारखंड राज्य के बनने के पश्चात 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाली द्रोपदी मुर्मू पहली महिला राज्यपाल है। इनके पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है.

पूरा नाम द्रौपदी मुर्मू
पिताजी का नाम बिरांची नारायण टुडू
पेशा राजनीतिज्ञ
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पति श्याम चरण मुर्म
जन्म तिथि 20 जून 1958
आयु 64 वर्ष
जन्म स्थान मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
वजन 74 किलो
लंबाई 5 फिट 4 इंच
जाति अनुसूचित जनजाति
धर्म हिंदू
बेटी इतिश्री मुर्मू
संपत्ति 10 लाख
भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी 1997

 

द्रौपदी मुर्मू की शुरूआती शिक्षा कहाँ हुई थी?

जब ये चीजों को समझने लगी थी तो इनके माता पिता ने सबसे पहले इनका एडमिशन अपने ही इलाके एक विद्यालय में करवा दिया गया, जहां पर इन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई की थी उसके बाद आगे ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए ये भुवनेश्वर शहर चली गई थी भुवनेश्वर में इन्होने रामा देवी महिला कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की,  ग्रेजुएशन कम्पलीट करने के बाद ओडिशा गवर्नमेंट में बिजली डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर इन्हें नौकरी मिल गयी, इन्होंने ये नौकरी साल 1979 से साल 1983 तक की थी, उसके बाद इन्होंने साल 1994 में रायरंगपुर में मौजूद अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में टीचर के तौर पर काम करना शुरू किया और टीचर के तौर पर इन्होने 1997 तक काम किया.

द्रोपदी मुर्मू को कौन सा पुरस्कार मिला है?

द्रौपदी मुरमू को सर्वश्रेष्ठ विधायक होने के लिए साल 2007 में नीलकंठ पुरस्कार मिला था यह पुरस्कार इन्हें ओडिशा विधानसभा के द्वारा दिया गया था.

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन कैसा था?

  • उड़ीसा गवर्नमेंट में इन्हें राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के तौर पर काम करने के मौका मिला, इन्होने साल 2000 से लेकर के साल 2004 तक ट्रांसपोर्ट और वाणिज्य डिपार्टमेंट में काम किया.
  • उसके बड़ा साल 2002 से साल 2004 तक उड़ीसा गवर्नमेंट के राज्य मंत्री के तौर पर पशुपालन और मत्स्य पालन डिपार्टमेंट में काम किया था.
  • द्रौपदी मुर्मू जी साल 2002 से साल 2009 तक यह भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर भी रह चुकी है.
  • ये भारतीय जनता पार्टी के एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर भी काम कर चुकी है इस पद पर इन्होने साल 2006 से 2009 तक काम किया था.
  • एसटी मोर्चा के साथ-साथ ये भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मेंबर के पद भी काम कर चुकी है इस पद पर इन्होने साल 2013 से साल 2015 तक काम किया है.
  • इन्हें साल 2015 में झारखंड के राज्यपाल का पद मिला था और इन्होने 2015 से साल 2021 तक काम किया है.

द्रौपदी मुर्मू जिला पार्षद कब चुनी गई थी?

साल 1997 में ओडिशा के रायरंगपुर जिले से पहली बार इन्हें जिला पार्षद चुना गया था उसके बाद ये रायरंगपुर की उपाध्यक्ष भी बनी इसके अलावा इन्हें साल 2002 से 2009 तक मयूरभंज जिला भाजपा का अध्यक्ष बनने का भी चांस मिला था. साल 2004 में यह रायरंगपुर विधानसभा से विधायक बनी और इस तरह आगे बढ़ते-बढ़ते साल 2015 में इन्हें झारखंड राज्य के राज्यपाल के पद पर भी कम करने का मौका मिला था.

इन्हें एनडीए के द्वारा हाल ही में भारत के अगले राष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर घोषित किया जा चुका है तो अगर द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति बनने में सफल हो जाती है तो यह पहली ऐसी आदिवासी महिला होगी जो भारत देश की राष्ट्रपति बनेगी, और इसके साथ ही यह ऐसी दूसरी महिला होंगी जो भारत देश के राष्ट्रपति के पद को संभालेंगी, इसके पहले भारत देश के राष्ट्रपति के पद पर प्रतिभा पाटिल जी विराजमान रह चुकी है.

द्रौपदी मुर्मू का परिवारिक जीवन कैसा है?

द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू के साथ हुई थी इनके 3 बच्चे थे जिनमें दो बेटे और एक बेटी थी वैसे तो इनका व्यक्तिगत जीवन ज्यादा सुखमय नहीं था क्योंकि इनके पति और इनके दोनों बेटे अब इस दुनिया में नहीं है अभी सिर्फ इनकी एक बेटी है जिसका नाम इतिश्री है जिसकी शादी द्रौपदी मुर्मू ने गणेश हेम्ब्रम के साथ की है.

FAQ:

Q: झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन है?

Ans: द्रौपदी मुर्मू

Q: द्रौपदी मुरमू किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?

ANS: आदिवासी समुदाय

Q: द्रौपदी मुर्मू कौन है?

Ans: NDA द्वारा घोषित भारत के अगले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार।

Q: द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?

ANS: श्याम चरण मुर्मू

इसे भी पढ़ें?

अक्षता मूर्ति जीवन परिचय

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जीवन परिचय

सुंदर पिचाई की जीवनी

नितिन गडकरी का जीवन परिचय

श्रेया घोषाल का जीवन परिचय (पति, उम्र, नेटवर्थ)

आज आपने क्या सीखा?

दोस्तों हम उम्मीद करते है कि हमारा ये (Draupadi Murmu Biography in Hindi ) आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा और आपके लिए काफी हेल्पफुल भी होगा क्युकी इसमें हमने आपको द्रौपदी मुर्मू के जीवन के बारे में पूरी जानकारी दी है

हमारी ये (Draupadi Murmu Biography in Hindi ) जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइयेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ भी जरुर शेयर कीजियेगा.

Leave a Comment