civil engineer kaise bane in hindi
12th कम्पलीट करने के बाद सभी लोग अपने करियर के बारे में सोचने लगते हैं 12th कर लेने के बाद आपके पास बहुत सारे करियर ऑप्शन्स होते है जिसमे से आपको कोई एक करियर ऑप्शन चुनना होता है तो अगर आप इनमे से सिविल इंजीनियर बनने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इसके बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए इसीलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको सिविल इंजीनियर बनने से रिलेटेड पूरी जानकारी देंगे.
सिविल इंजीनियर कौन होते हैं? (What is civil engineer in hindi)
सिविल इंजीनियरिंग एक प्रोफेशनल इंजीनियरिंग कोर्स है सिविल इंजीनियरिंग कोर्स को पूरा करने के बाद आप एक सिविल इंजीनियर बन सकते है सिविल इंजीनियर बनना आसान नही होता है
इसके लिए स्टूडेंट को पूरे मेहनत और फोकस के साथ पढ़ाई करनी होगी तभी स्टूडेंट्स सिविल इंजीनियरिंग फील्ड में अपना करियर बना सकते है.
सिविल इंजीनियर का काम क्या होता है?
रोड, कंस्ट्रक्शन, डिजाईन, बिल्डिंग और घर बनाना, बांध बनाना इत्यादि जैसे सभी काम सिविल इंजीनियर द्वारा किये जाते है सिविल इंजीनियर का काम बहुत ही जिम्मेदारी का होता है किसी प्रोजेक्ट की डिजाईन तैयार करने का काम भी सिविल इंजीनियर का होता है.
सिविल इंजीनियरिंग कोर्स में अप्लाई करने का प्रोसेस क्या है?
ये कोर्स आप दो तरह से कर सकते हैं-
डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग
इस कोर्स को 10th पास स्टूडेंट्स कर सकते हैं 10th में स्टूडेंट के मार्क्स मिनिमम 35% होने चाहिए ये कोर्स करने वाले स्टूडेंट्स को जूनियर सिविल इंजीनियर कहा जाता है इस कोर्स की ड्यूरेशन 3 साल की होती हैं.
इस कोर्स का एडमिशन प्रोसेस क्या है?
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए कैंडिडेट को एंट्रेंस एग्जाम देना होता है एंट्रेंस एग्जाम देने के बाद काउंसलिंग में भाग लेना होता है एंट्रेंस एग्जाम में मिलने वाले मार्क्स के आधार पर आपको कॉलेज दिया जाता है और कॉलेज में अच्छे से पढ़ाई पूरी करने के बाद आप किसी कम्पनी को ज्वाइन कर सकते हैं और आप गवर्नमेंट जॉब के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं ये कोर्स करने के बाद आप जूनियर सिविल इंजीनियर बन सकते है.
सीनियर सिविल इंजीनियर कैसे बने?
ये कोर्स आप 12th कम्पलीट करने के बाद कर सकते हैं इसके लिए आप डिग्री कोर्स कर सकते हैं जैसे- बीटेक इन सिविल इंजीनियरिंग, इस कोर्स की ड्यूरेशन 4 साल की होती है बीटेक इन सिविल इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन लेने के लिए आपके 12th में 60% मार्क्स होने जरूरी हैं 12th में आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स और इंग्लिश सब्जेक्ट्स लेने होंगे.
सिविल इंजीनियर कोर्स का एडमिशन प्रोसेस क्या है?
इसमें एडमिशन लेने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम (जैसे-आइआइटी और जे ई ई) देना होगा एंट्रेंस एग्जाम को अच्छे नम्बरों से पास करना होगा और उसके बाद आपको काउंसलिंग करानी होगी एंट्रेंस एग्जाम के मार्क्स और रैंक के आधार पर आपको कॉलेज दिया जाता है कॉलेज में अच्छे से पढाई पूरी करने के बाद आप इंटर्नशिप कर सकते हैं क्युकी इंटर्नशिप करने पर आपको एक्सपीरियंस के साथ-साथ अच्छी सैलरी भी मिलती है.
सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स पूरा करने के बाद आप पोस्ट ग्रेजुएशन का कोर्स करने के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं जिसे मास्टर इन सिविल इंजीनियरिंग कहा जाता है.
सिविल इंजीनियरिंग कोर्स के लिए इंडिया में टॉप 10 कॉलेज कौन से हैं?
आइआइटी मद्रास,
आइआइटी डेल्ही,
आइआइटी बॉम्बे,
आइआइटी खरगपुर,
आइआइटी कानपुर,
आइआइटी रूरकी,
आइआइटी गुहावटी,
आइआइटी हैदराबाद,
कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग तमिलनाडु,
एनआईटी तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु आदि,
ये कुछ कॉलेज के नाम हैं जहाँ से आप सिविल इंजीनियरिंग का कोर्स कर सकते हैं इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए आपको एंट्रेंस एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने होंगे.
सिविल इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?
एक सिविल इंजीनियर की सैलरी उसके एक्सपीरियंस और स्किल्स पर डिपेंड करती है सिविल इंजीनियर की पोस्ट पर आपकी स्टार्टिंग सैलरी 10 हजार से 12 हजर रूपये पर मंथ होती है लेकिन आपका एक्सपीरियंस और स्किल्स बढ़ने से साथ-साथ ही आपकी सैलरी भी 50 से 60 हजार रूपये पर मंथ तक हो सकती है आपकी ये सैलरी आपकी कंपनी पर भी डिपेंड करती हैं कि आप किस कंपनी में काम कर रहे हैं और कैसे काम कर रहे हैं.
प्रोफेसर कैसे बनें | प्रोफेसर बनने के लिए क्या पढ़ाई करनी पड़ती है
IFS Officer कैसे बनें? | What is IFS officer in hindi
लॉयर कैसे बनें? | वकील बनने के लिए कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए
Mechanical Engineer kaise bane
आज आपने क्या सीखा?
हम आशा करते है कि आज का हमारा ये (civil engineer kaise bane in hindi) आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा और आपके लिए काफी हेल्पफुल भी रहा होगा इसमें हमने आपको सिविल इंजीनियर बनने से रिलेटेड पूरी जानकारी दी है जैसे- सिविल इंजीनियर कौन होते हैं? सिविल इंजीनियर का काम क्या होता है? सिविल इंजीनियरिंग कोर्स कितने तरह से किया जा सकता है? सिविल इंजीनियरिंग कोर्स के लिए इंडिया में टॉप 10 कॉलेज कौन से हैं? और सिविल इंजीनियर की सैलरी कितनी होती है?
आदि, हमारी ये (civil engineer kaise bane in hindi) जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइयेगा और जो लोग सिविल इंजीनियर बनना पसंद करते हैं और इस फील्ड में जाना चाहते हैं उनके साथ भी जरुर शेयर कीजियेगा.
आप लोग जिस टॉपिक के बारे में जानना चाहते हैं उस टॉपिक का नाम कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं.