दोस्तों आप में से बहुत से लोगों को भूमि पेडनेकर के बारे में पता होगा लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होंगे जिन्हें इनके बारे में पूरी जानकारी नही होगी इसीलिए आज इस आर्टिकल में हम आपको भूमि पेडनेकर के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं जो लोग इनके बारे में पूरी जानकारी चाहते है वो हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें.

भूमि पेडनेकर का जीवन परिचय (Bhumi Pednekar biography in Hindi)
भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था इनके पिता का नाम सतीश पेडनेकर है.उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई मुंबई के आर्य विद्या मंदिर स्कूल से पूरी की और ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए इन्होंने व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म, कम्युनिकेशन एंड मीडिया आर्ट्स, मुंबई में एडमिशन लिया था, भूमि की अटेंडेंस कम के कारण कॉलेज से निकाल दिया गया था. उसके बाद इन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कॉमर्स का कोर्स कम्पलीट किया. भूमि की एक जुड़वां बहन भी है जिसका नाम समीक्षा पेडनेकर है, और समीक्षा पेडनेकर पेशे से एक वकील है
भूमि पेडनेकर का पूरा परिचय:-
पूरा नाम | भूमि पेडनेकर |
जन्म | 18 जुलाई 1989 |
जन्म स्थान | बॉम्बे, महाराष्ट्र, भारत |
आयु/उम्र | 32 वर्ष |
जन्मदिन | 18 जुलाई |
पेशा | अभिनेत्री |
हाइट (लगभग) | 1.63 मीटर या 163 सेंटीमीटर |
बालों का रंग | काला |
आंखों का रंग | भूरा |
राशि चक्र | कर्क |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म | हिंदू धर्म |
पिता | सतीश |
माता | सुमित्रा |
बहन | समीक्षा (वकील) |
पति | N/A |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
उनकी प्रसिद्ध फिल्में |
दम लगा के हईशा, टॉयलेट: एक प्रेम कथा, सांड की आंख, पति पत्नी और वो और बाला |
भूमि पेडनेकर बचपन से ही एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं और जब ये 18 साल की थीं तब इन्हें यशराज फिल्म्स में वैकेंसी के बारे में पता चला, और उन्होंने इस पद के लिए आवेदन किया. शुरुआत में उन्हें इस पद के लिए मना कर दिया गया था लेकिन एक महीने के बाद भूमि को यशराज फिल्म्स में सहायक कास्टिंग निर्देशक के तौर पर शामिल होने के लिए बुलाया गया. बॉलीवुड इंडस्ट्री में आने से पहले भूमि पेडनेकर ने 6 साल तक यशराज मूवीज में बहुत ही अच्छे से असिस्टेंट डायरेक्टर का काम किया है
भूमि पेडनेकर का एक्टिंग करियर कैसा था?
भूमि पेडनेकर ने साल 2015 से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की और आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म “दम लगा के हईशा” में भाग लिया. फिल्म में उन्होंने एक मोटापे से ग्रस्त लड़की संध्या वर्मा की भूमिका निभाई थी, और उसी साल उन्होंने वेब श्रृंखला “मैन्स वर्ल्ड” में भी हिस्सा लिया था. उसके बाद इन्होने साल 2017 में श्री नारायण सिंह की “टॉयलेट: एक प्रेम कथा” में हिस्सा लिया था. ये दुनिया भर में 3 बिलियन (US$40 मिलियन) से भी ज्यादा की कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक के रूप में उभरी है.
इसे भी पढ़ें: जया किशोरी का जीवन परिचय
इसके बाद, वह आयुष्मान खुराना के साथ कॉमेडी-ड्रामा फिल्म “शुभ मंगल सावधान” में भाग लिया है और एक अच्छा किरदार निभाया था. भूमि ने साल 2018 में नेटफ्लिक्स फिल्म “लस्ट स्टोरीज़” में हिस्सा लिया था और इसमें उन्होंने एक नौकरानी की भूमिका निभाई थी जिसका उसके नियोक्ता के साथ संबंध था. साल 2019 में उन्होंने सोनचिरैया, सांड की आंख, बाला और पति पत्नी और वो में अभिनय किया था, और साल 2020 में उन्होंने शुभ मंगल ज्यादा सावधान, भूत – भाग एक: द हॉन्टेड शिप, डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे और दुर्गमती में अभिनय किया था. इसके आलावा इन्होने और भी बहुत साड़ी फिल्मों में काम किया है नीचे आपको इनकी फिल्मों की कुछ डिटेल्स दी गयी है-
भूमि पेडनेकर की फिल्में कौन-कौन सी है?
साल | फिल्म का नाम | किरदार |
2015 | दम लगा के हईसा | संध्या जोशी |
2017 | टॉयलेट : एक प्रेम कथा | Jaya Joshi |
2017 | शुभ मंगल सावधान | सुगंधा जोशी |
2018 | Lust Stories | सुधा |
2019 | Sonchiriya Indumati | Tomar |
2019 | सांड की आंख | Chandro Tomar |
2019 | बाला | लतिका |
2019 | पति पत्नी और वो | वेदिका |
2020 | Shubh Mangal Zyada Saavdhan | Devika |
2020 | Bhoot – Part One: The Haunted Ship | Sapna |
2020 | Dolly Kitty Aur Woh Chamakte Sitare | Kajal “Kitty” Yadav |
2020 | Durgamati | IAS Chanchal Chauhan / Durgamati |
2022 | Badhaai Do | Sumi |
2022 | Govinda Naam Mera | …. |
2022 | Raksha Bandhan | …. |
2022 | Bheed | …. |
2022 | The Lady Killer | …. |
भूमि पेडनेकर की ये कुछ फिल्में है जो जल्द ही आने वाली है
भूमि पेडनेकर साल 2022 में बधाई दो में राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी ये फिल्म साल 2018 की कॉमेडी फिल्म “बधाई हो” की सीक्वल है. वह रणवीर सिंह, विक्की कौशल, और अनिल कपूर, करीना कपूर जान्हवी कपूर और आलिया भट्ट के साथ के साथ करण जौहर की ऐतिहासिक युद्ध फिल्म “तख्त” में भी नजर आएँगी.
इसे भी पढ़ें: मौलाना अबुल कलाम आज़ाद का जीवन परिचय
हाल ही में अगस्त 2022 में अक्षय कुमार के साथ रक्षा बंधन में नजर आयेंगी, इसके अलावा भूमि स्पाई कॉमेडी फिल्म “मिस्टर लेले” में वरुण धवन, और कियारा आडवाणी के साथ नजर आयेंगी.
भूमि पेडनेकर को कौन सा पुरस्कार और सम्मान मिला?
- दम लगा के हईशा फिल्म 2016 में आई थी और फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का प्रोड्यूसर्स गिल्ड फिल्म अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण का स्क्रीन अवार्ड मिला था.
- कल के सुपरस्टार के लिए स्टारडस्ट अवार्ड- महिला (2016)
- इन्हें सामाजिक भूमिका में सबसे मनोरंजक अभिनेता – फीमेल के लिए बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड मिला
- स्टार डेब्यू ऑफ द ईयर में महिला के लिए अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कारमिला.
- साल 2018 में इन्हें फिल्म टॉयलेट: एक प्रेम कथा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का दादा साहब फाल्के फिल्म फाउंडेशन अवार्ड, मोस्ट स्टाइलिश राइजिंग स्टार के लिए लोकमत मोस्ट स्टाइलिश अवार्ड मिला.
- साल 2020 में इन्हें फिल्म: बाला में सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका के लिए ज़ी सिनेमा पुरस्कार मिला.
- 2021 में इन्हें पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (PETA) इंडिया द्वारा अभिनेता अक्षय कुमार के साथ वर्ष की सबसे खूबसूरत शाकाहारी सेलिब्रिटी नामित किया गया था और इसी साल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री क्रिटिक्स के फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड भी मिला.
इसे भी पढ़ें?
श्रेया घोषाल का जीवन परिचय (पति, उम्र, नेटवर्थ)
आज आपने क्या सीखा?
दोस्तों हम उम्मीद करते है कि हमारा ये (Bhumi Pednekar biography in Hindi) आर्टिकल आपको काफी पसंद आया होगा और आपके लिए काफी हेल्पफुल भी होगा क्युकी इसमें हमने आपको भूमि पेडनेकर के जीवन के बारे में पूरी जानकारी दी है
हमारी ये (Bhumi Pednekar biography in Hindi) जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके जरुर बताइयेगा और ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ भी जरुर शेयर कीजियेगा.